सतना में भाजपा की महापौर ने जताया कांग्रेस प्रेम

मध्यप्रदेश में सत्ता जाने के बाद से बीजेपी के कई नेता भी पार्टी से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। कई नेता पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर कांग्रेस की तारीफ करने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला सतना की महापौर ममता पांडे का है। बीजेपी के टिकट पर जीतकर महापौर बनी ममता इन दिनों खुलकर अपने कांग्रेस प्रेम का इजहार करने में लगी हुई हैं। ममता पांडेय ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सीएमअर्जुन सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की शान में मंच से जमकर कसीदे पढ़े। मौका था अर्जुन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम का जहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मुख्य अतिथि थे। यहां बोलते हुए ममता ने अजय सिंह राहुल को प्रदेश का मसीहा बताया और कहा कि अजय सिंह हारे नहीं वे अजेय हैं, इतना ही नही ममता पांडेय ने सतना के धवारी स्टेडियम का नाम अर्जुन सिंह स्टेडियम रखने की घोषणा कर दी और शहर में अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का भी किया एलान कर दिया।

(Visited 57 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT