सिंगरौली में गिरफ्तार हुए 40 भाजपा कार्यकर्ता

अपने प्रदेशव्यापी धिक्कार दिवस के आयोजन पर भाजपा ने सिंगरौली में काँग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 40 भाजपाइयों की गिरफ्तारी भी की गई l आयोजन को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख चौराहो और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया था l भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी की और सरकार की नाकामियों को गिनाया। इस दौरान विधायक राम लल्लू वैश्य ने काँग्रेस को देश और गरीब विरोधी बताते हुए किसान कर्ज माफी योजना को किसानों केँ लिए छलावा बताया। वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था को लचर बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ ने सिंगरौली आकर गौड़ सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया जब इस काम का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहले ही कर चुके हैं।

(Visited 107 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT