वारासिवनी में कोष्टी समाज ने मनाया भुजली पर्व, खनिज मंत्री हुए शामिल

वारासिवनी में कोष्टी समाज ने मनाया भुजली पर्व, खनिज मंत्री हुए शामिल

वारासिवनी में धूमधाम से मना भुजली पर्व                               कोष्टी समाज ने निकाली रैली                    खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल हुए शामिल

वारासिवनी । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कोष्टी समाज द्वारा भुजली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह 9 बजे स्थित कोष्टी समाज के युवकों द्वारा वार्ड नं. 13 स्थित कबीर कुटी से बाइक रैली निकाली गई।
यह बाइक रैली कबीर कुटी भवन से निकलकर गोली बारी चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, जय स्तम्भ चौक, बस स्टैंड, दीनदयाल चौक, कॉलेज चौक, दुर्गा मंदिर होते ही पूरे नगर का भ्रमण कर कबीर कुटी भवन पहुॅची। इस बाईक रैली के दौरान डी जे की धुन पर कबीर के  दोहे सारे शहर को गुंजायमान करते रहे।
जिसके बाद शाम 4 बजे झंडा वंदन कर कबीर साहब की आरती की गई और भुजली की पूजा के बाद कबीर कुटी भवन से शोभा यात्रा निकल कर गोलीबारी चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, दुर्गा मंदिर होते हुए गोलीबारी चौक, वर्मा मोहल्ला वॉर्ड नंबर 11 होते हुए चंदन नदी के तट पर पहुंची। जहॉ महिलाओं द्वारा भुजली का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद कबीर कुटी भवन में भुजली मिलन समारोह रखा गया। जिसमें लोगों ने एक दूसरे को भुजली देकर पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि कोष्टी समाज शहर की सबसे बड़ी समाज हैं। उनके द्वारा बनाए जा रहे नये भवन के निर्माण में जितनी भी राशि लगेगी, वह देने का प्रयास करेगे। उन्होंने इस अवसर पर कोष्टी समाज के सभी महिला-पुरुषों को भुजली पर्व की शुभकामनाएॅ देते हुए विकास के पथ पर बढऩे की उम्मीद की।
कोष्टी समाज अध्यक्ष राजू बोकड़े ने बताया कि हर वर्ष कोष्टी समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से भुजली पर्व मनाया जाता है, यह पर्व रक्षा बंधन के दूसरे दिन मनाया जाता हैं।
इस शोभायात्रा में खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष विवेक पटेल, पूर्व नगर पालिका  अध्यक्ष श्रीमती स्मिता  जायसवाल, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती दीपलता देशमुख,  चिंतामन नगपुरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोजेश्वर पटले, जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बिसेन, पार्षद संदीप मिश्रा, पार्षद विक्की ऐड़े, भाजपा नेता गौरव सिंह पारधी, निरंजन बिसेन, विनय सुराना ,विक्रम देशमुख, छगन हनवत, शैलेंद्र सेठी सहित समाज के अध्यक्ष राजू बोकड़े, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुभाषिनी बोकडे, युवा अध्यक्ष मनीष हेडाऊ, विशाल गोखले, मोनू लिमजे, अजय हेडाऊ, आकाश अर्जे सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

वारासिवनी से मनीष हेड़ाऊ की रिपोर्ट

(Visited 83 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT