वारासिवनी में बीजेपी नेता गोंटिया ने साधा दिग्गी और कांग्रेस पर निशाना

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वारासिवनी आए बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने कांग्रेस और दिग्गी राजा पर जमकर निशाना साधा। वारासिवनी में कार्यकर्ताओ से मुलाकात और बैठक करने आए गोंटिया ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस का नैतिक पतन हो रहा है। गोंटिया ने कहा कि कांग्रेस अब सङक छाप लोगो की पार्टी हो गयी है….

साथ ही दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुये कहा कि दिग्विजय सिंह कोई चुनौती नहीं हैं…गोंटिया के मुताबिक दिग्विजय सिंह 15 साल से अपनी पार्टी में ही हाशिये पर चल रहे थे और अगर इस बार चुनाव नहीं लड़ते तो उनका राजनैतिक करियर समाप्त हो जाता। दल  के अंदर हासिये पर थे…इस बार यदि वह चुनाव नहीं लङते तो उनकी राजनितिक केरियर समाप्त हो जाती….गोंटिया ने कहा कि कांग्रेस के ही कुछ लोग दिग्विजय सिंह को शहीद करना चाह रहे हैं।

(Visited 170 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT