ये है तेंदुए के शिकार का नायाब तरीका

सिंगरौली के गोरबी वन क्षेत्र में शिकारियों ने तेंदुए का शिकार करने का एक नायाब तरीका अपनाया है। इन शिकारियों ने
गाय के बछड़े को चूहा मार दवा खिला कर जंगल मे छोड़ दिया और जब इस बछड़े को तेंदुए ने खाया तो जहर से तेंदुए की भी मौत हो गई।

इस घटना का पता चलने पर गोरबी रेंज के वन अधिकारियों ने तलाश शुरू कर दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी कसर के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 कि धारा 2,9, 39,51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

(Visited 95 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT