चंद्रयान को लेकर ट्वीट का सिलसिला, वैज्ञानिकों को हौसला नहीं हारने की सलाह

चंद्रयान को लेकर ट्वीट का सिलसिला, वैज्ञानिकों को हौसला नहीं हारने की सलाह

सभी नेताओं ने वैज्ञानिकों को दी बधाई ट्वीट करके हौसला नहीं हारने की दी सलाह एमपी के नेताओं ने भी किया ट्वीट

भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग फेल होने की जानकारी मिलने के बाद भी भारतीयों का हौसला नहीं टूटा है। देश का हर व्यक्ति अपने वैज्ञानिकों की मेहनत पर गर्व कर रहा है। जानकारी के मुताबिक विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने या सही लैंडिंग नहीं होने के बावजूद चंद्रयान 2 मिशन फेल नहीं हुआ है बल्कि मिशना का मात्र 5 फीसदी हिस्सा ही लैंडर और रोवर से जुड़ा था। मिशन का 95 फीसदी हिस्सा अभी भी सही सलामत है यानी ऑर्बिटर के जरिए चंद्रमा से जुड़ी सही जानकारी मिलती रहेगी। इस बीच पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इसरो के प्रमुख पी सिवन को ढाढ़स बंधाते नजर आ रहे हैं। लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं हो पाने के बाद सिवन निराश हो गए थे तो पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं देश के प्रमुख नेताओं ने भी ट्वीट करके चंद्रयान 2 मिशन को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी है और हौसला अफजाई की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एमपी के सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने इस मिशन को लेकर ट्वीट किए हैं।

(Visited 54 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT