सनावद में फॉरेस्ट डिपॉर्टमेंट ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो कि 12 नग सागवान के लट्ठे ले जाते हुए पाया गया….पूछताछ में उसने बताया कि वह 12 नग सागवान जूनापानी स्थित फॉरेस्ट के डिपो से चुरा कर लाया था
अमरवाड़ा की पेंच नदी से एक अज्ञात युवक की लाश मिली है….युवक कौन है और कहा का हैं अभी इसकी पहचान नहीं हो सकी है….ये सूचना गांव में जैसे ही फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी…
देवास मंडी में नीलामी में हुई देरी से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया……किसानों का आरोप है कि शनिवार से ही उनकी फसल मंडी में पड़ी हुई है और नीलामी नहीं की जा रही..
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी उत्तर पुस्तिकाओं मे होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए इनका रिकॉर्ड ऑन लाइन करने जा रहा है । इसके लिए पहली बार एक खास सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा
सतना के कोठी थाना क्षेत्र के पास लोगो की सांसे उस समय थम गई जब उन्होंने केरवन्द नदी के ऊपर 10फिट लंबा अजगर देखा…..देखते ही देखते वहां तमाशबीनो का मजमा लग गया
बड़वानी के ग्राम सिलावद में न्यायाधीश हेमन्त जोशी ने विधिक साक्षरता शिविर लगा कर आंगनवाडी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता और एनिएम को कानून संबंधित जानकारी दी। जोशी ने कहा कि यदि किसी भी महिला या बच्चे को प्रताड़ित किया जा रहा हो तो तुरंत न्यायालय में केस दर्ज कराएं
उज्जैन के सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय के खिलाफ महाकाल थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश के दौरान सांसद का पुलिसकर्मी को गाली देने का वीडियो सामने आया था इसके बाद ये एफआइआर दर्ज की गई है।
कुरवाई के ग्राम सिरावली के एक सरकारी स्कूल ने प्रदेश में अपनी एक अलग ही छवि बना रखी है , यह विद्यालय हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर आया था , अब विद्यालय के प्राचार्य की मेहनत से वहाँ एक ओर नवाचार का शुभारंभ हुआ है
मध्यप्रदेश में मतदान हो चुके है और दस दिनों बाद सरकार का फैसला हो जाएगा। लेकिन वंशवाद का मुद्दा एक बार फिर उभर गया है। इस बार वंशवाद का मसला कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में उठा है