6 दिन बाद घर लौटा विराट

बिलासपुर से 6 दिन पहले अगवा हुए मासूम विराट को पुलिस ने सफलता पूर्वक घर पहुँचा दिया है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जब मासूम को उसके परिवार वालों को सौंपा तो सभी के आंखें आंसुओं से भर गई। बीते पाँच दिनों से अनजान चेहरों के बीच परेशान पाँच साल का विराट अपनो के बीच पहुँचा। और देर तक मां के पास रहने के बाद उसने राहत की सांस ली।
वहीं अपने कलेजे के टुकड़े को सही सलामत देख घरवालों के खुशी के आंसू थमने का नाम ही नही ले रहे थे। विराट को पुलिस के विशेष दल ने तड़के करीब पाँच बजे पन्ना नगर कालोनी में एक घर से बरामद किया।
घटना में पाँच से अधिक आरोपियों के शामिल होने की खबर हैं। जिनमें से अधिकांश को पकड़ लिया गया है। बिलासपुर एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल किन वजहों से मासूम का अपहरण हुआ था इसका पता नहीं चल पाया है।

(Visited 147 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT