अब कांग्रेस भी चली राम की राह

भाजपा पर राम के नाम पर वोट मांगने का इल्जाम लगाने वाली कांग्रेस भी अब उसी राह पर चल पड़ी है। आगर मालवा में कांग्रेस नेता प्रहलाद टिपानिया ने राम का भजन गाकर लोगों से वोट मांगे हैं। टिपानिया ने अपनी गाड़ी को राम भरोसे बताते हुए कार्यकर्ताओं से पंजे के लिए वोट डलवाने की बात कही है। इस पर टिपानिया का कहना है कि मैने उस राम की बात कही है जो सर्वव्यापी है। यह भाजपा वाला राम नहीं है।

बाईट – प्रहलाद सिंह टिपानिया

वहीं इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा भी शामिल हुए। जिन्होंने छापेमारी पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके पसीने क्यों छूट रहे हैं।

(Visited 122 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT