दमोह में महिलाओं ने लिया प्रहलाद को जिताने का संकल्प

शुक्रवार को दमोह भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा का विजय संकल्प सम्मेलन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद शामिल वक्ताओं ने सम्मेलन की सार्थकता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला हितेषी कार्यों का जिक्र किया। महिला पदाधिकारियों ने एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। दमोह के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और वोटरों को बूथ तक लाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता येलकर और विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की भावना सिंह थीं वहीं नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी ,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति दुबे दमोह लोकसभा की प्रभारी कविता राय, पुष्पलता पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रहलाद पटेल को जिताने का संकल्प लिया।

(Visited 138 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT