जनता जोगी कांग्रेस की मुश्किलें विधानसभा चुनाव के बाद लगातार बढ़ती ही जा रही है | प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता कांग्रेस के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत मिल रहे है | बताया जा रहा है कि ये सभी नेता राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे |
सूत्रों की माने तो राहुल गांधी 28 जनवरी को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं | और इस दौरान जनता कांग्रेस जोगी के सियाराम कौशिक, चंद्रभान बारमते, चैतराम साहू, संतोष कौशिक और पार्टी से निष्कासित बृजेश साहू भी कांग्रेस में शामिल हो सकते है |
सियाराम कौशिक ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया से बात कर ली है | इस संबंध में पुनिया का जवाब भी सकारात्मक बताया जा रहा है |