कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। प्रियंका ने उज्जैन से अपने दौरे की शुरुआत की जहाँ उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर रतलाम में रोड शो किया। इसके बाद प्रियंका इंदौर में भी रोड शो करने पहुँची। MP में तीन चरण के चुनाव खत्म हो चुके हैं। और आखिरी चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिनमें सभी सीटें मालवा निमाड़ क्षेत्र की हैं। मालवा निमाड़ क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। पर कांग्रेस इस बार भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश में है। जिसके चलते पार्टी ने प्रियंका का यह दौरा रखा है। प्रियंका ने दौरे की शुरुआत भी सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि बनाने के लिए महाकाल के दर्शन से की और फिर पूरे दौरे में कमलनाथ के साथ कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस सरकार की पीठ थपथपाती रही। इस दौरान प्रियंका ने अपनी अपनी सॉफ्ट राजनीति की झलक भी दिखाई और मोदी समर्थकों से हाथ मिलाया। कुल मिलाकर अब कांग्रेस किसी भी तरह से भाजपा के गढ़ में सेंध लगाकर 8 में से कम से कम 2 सीटें हथियाना चाहती है। पर कांग्रेस के इरादे हकीकत में कितना बदलते हैं यह तो चुनाव के नतीजे ही बताएँगे। पर यदि ऐसा होता है निश्चित ही यह कांग्रेस कमलनाथ और प्रियंका की बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।