पूर्व कांग्रेसी ने खोला कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा

MP कांग्रेस के RTI विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय दुबे ने सीएम कमलानथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद दुबे को कांग्रेस ने हटाने का नोटिस जारी किया है। हालांकि आपको बता दें कि अजय दुबे ने तीन महीने पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था जिसकी शायद कांग्रेस के पदाधिकारियों को जानकारी ही नहीं थी। मध्यप्रदेश में RTI के जरिए पूर्ववर्ती शिवराज सरकार की नाक में दम करने वाले एक्टिविस्ट अजय दुबे को कांग्रेस ने अपने RTI डिपार्टमेंट का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन इसके बाद कांग्रेस और सीएम कमलनाथ की नीतियां अजय दुबे को रास नहीं आईं और उन्होंने कांग्रेस RTI विभाग से इस्तीफा दे दिया और सोशल मीडिया पर कमलनाथ के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। वैसे आपको यह भी बता दें कि अजय दुबे को सीधे एआईसीसी से नियुक्त किया गया था और वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जबलपुर से उम्मीदार विवेक तन्खा के काफी करीब रहे हैं। कमलनाथ पर निशाना साधने के अलावा अजय दुबे ने सीएम के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल सहित प्रमुख सचिव मनोज गोविल और पल्लवी जैन गोविल के भ्रष्टाचार को लेकर भी खुलासे किए। अब एक बार फिर अजय दुबे खुलकर कमलनाथ के खिलाफ सक्रिय हो गए हैं।

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT