राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा का बड़ा बयान सामने आया है . सिंधिया कमलनाथ के विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर कंप्यूटर बाबा कहना है . कहा कमलनाथ दिग्विजय और सिंधिया मिलकर चला रहे हैं सरकार. कोई कुछ भी बयान दे लेकिन सभी लोग एक हैं, सरकार 5 साल नहीं बल्कि 10 साल तक चलेगी . दरसल मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर की नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि अगर मध्य प्रदेश के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए तो हम सड़कों पर उतर आएंगे