दमोह के मागंज वार्ड स्थित सेंट नार्वेट स्कूल में आज सुबह सूबे के वित्त मंत्री और दमोह से भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया ने अपना वोट किया और पत्रकारों से चर्चा करते हुए सभी से मतदान करने की अपील की।
खुरई के मतदान केंद्र 58 में पुलिस ने की एक मतदाता की पिटाई कर दी। यहां पर मशीन खराब होने के बाद मतदाता आपत्ति जता रहे थे जिसके बाद हंगामा होता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को पीट दिया।
मध्यप्रदेश में मतदान जारी है और लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर ई.वी.एम. मशीन में खराबी की वजह से कई मतदान केंद्रों में रुकावट भी आ रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह-सुबह अपने गृहग्राम जैत में मतदान करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटा कार्तिकेय भी मतदान करने पहुंचे थे। मतदान से पहले शिवराज ने कुलदेवी के मंदिर जाकर पूजा अर्चना की
मप्र सरकार मे कैबिनेट मंत्री और 3 बार से लगातार सेंधवा विधायक अंतर सिंह आर्य ने अपने ग्रह ग्राम कोलकी में मतदान किया। आर्य मतदान करने अपने पत्नी और पुत्र के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। आपको बता दें सेंधवा में मतदान केंद्रों पर ग्रामीण मतदाताओं भारी भीड़ देखी जा रही है और मतदाताओं में […]
निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहा है। इसी कड़ी में सांची विधानसभा के मतदान क्रमांक 125 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है और इस मतदान केंद्र को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है।
ग्वालियर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रो के लिए कुल 1726 मतदान केंद्र बनाये गए है जिन पर 7600 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिनमे से 289 मतदान केंद्र संवेदन शील और अति संवेदनशील माना गया है।
गंजबासौदा में एक मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बना हुआ है , यह मतदान केंद्र महिलाओं में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाया गया है। यहाँ बाकायदा रंगोली, और गुब्बारे भी लगाए गए हैं।