जबलपुर में रिलैक्स कर रहे उम्मीदवार

जबलपुर में एक दिन पहले तक चुनावी रंग में रंगे राजनैतिक दलों के उम्मीदवार गुरुवार को अपने सामान्य कामकाज में जुटे नजर आए। सुबह देर से सोकर उठे कुछ प्रत्याशियों ने गुरुवार का पूरा दिन परिवार के साथ बिताया तो कुछ रिलेक्स मूड में कार्यकर्ताओं के बीच रहे। मध्य विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार शरद जैन जहां कार्यकर्ताओं और परिचितों से मिलते नजर आए वहीं पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार तरुण भनोट अपने दफ्तर में काम काज निपटाने में जुटे रहे।

(Visited 61 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT