मतदान के बाद क्या कर रहे हैं नेता?

मध्यप्रदेश में बुधवार को मतदान का दिन नेताओं, अधिकारियों सहित अधिकांश प्रदेश वासियों के लिए व्यस्तता भरा रहा। इसके चलते गुरुवार को जहां अधिकांश नेता अपने घर पर आराम करते रहे वहीं कुछ वरिष्ठ नेता दिल्ली या दूसरे प्रदेशों की यात्रा पर निकल गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दोनों ही नेता चुनाव के बाद दिल्ली चले गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल चले गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में समय बिताया वहीं मंत्री गोपाल भार्गव रहली में अपने घर पर आराम करते रहे और किसी से भी नहीं मिले। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह राजस्थान चले गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर भोपाल के अपने निवास पर ही आराम करते रहे।

(Visited 458 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT