राज्यपाल से मिले कमलनाथ और शिवराज

मध्यप्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा भोपाल में राजभवन गए और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सरकार बनाने के लिए पत्र सौंपा। इस पत्र में निर्दलीय विधायकों के साथ ही सपा और बसपा के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा किया गया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान भी राज्यपाल से मिले और अपना इस्तीफा सौंपा। शिवराज ने भाजपा की ओर से सरकार बनाने का दावा नहीं करने का फैसला किया है। इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से चर्चा में शिवराज ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कमलनाथ को शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यपाल से मिलने के थोड़ी देर बाद कमलनाथ सुरेश पचौरी के साथ शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस भी पहुंचे और सौजन्य भेंट की।

(Visited 104 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT