जश्न में डूबे कांग्रेसियों ने तोड़े गरीबों के आशियाने

छत्तीसगढ़ में 15 साल वनवास काटने के बाद कांग्रेस फिर से सत्ता में आई है। और इस जोरदार वापसी का शानदार जश्न भी मनाया जा रहा है। पर जीत के नशे में चूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न तो गरीबों का घर दिख रहा है और न ही भगवान का मंदिर। यहाँ रात में डीजे के साथ जश्न मनाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता ने गरीबों के घर में पत्थरबाजी की और काली माता के मंदिर में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पर जब तक पुलिस पहुँची आरोपी वहाँ से जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ितों का कहना है कि हमें यह तक नहीं पता कि हमारे साथ ऐसा क्यों किया गया है। और पुलिस ने जो रवैया दिखाया है उससे नहीं लगता कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाई होगी।

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT