शिवराज देंगे आभार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार 15 सालों तक मध्यप्रदेश में शासन करने के बाद अब फिर विपक्ष में आ गए हैं। विपक्ष में आने के बाद अब शिवराज ने पिछले 15 सालों के लिए जनता का आभार व्यक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिवराज आभार यात्रा पर निकलेंगे।
यात्रा की तारीख पर बीजेपी कार्यालय में होने वाली बैठक में चर्चा होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह यात्रा एक दो दिन में ही शुरू हो सकती है। वही केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल पर शिवराज ने कहा कि वो किसी भी हाल में केंद्र नहीं जाएंगे मध्यप्रदेश की धरती से उनकी अंतर्आत्मा का जुड़ाव है और जब तक सांस चलेगी वो मध्यप्रदेश की सेवा करते रहेंगे।

(Visited 109 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT