दो युवकों ने किया महिला पर जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार बह रही है। जिसके चलते यहाँ राजनीतिक बदलाव तो हुए हैं। पर यहाँ हो रहे अपराध जैसे के तैसे हैं। हाल ही में बुधवार की रात दो युवकों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ये दोनो युवक रात में महिला के घर आए और सौर ऊर्जा प्लेट लगाने का पैसै मांगने लगे। जिसके पैसै पहले ही दिये जा चुके हैं। पर जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो डंडे से महिला पर हमला कर दिया और उसे घायल कर फरार हो गए। जिसके बाद महिला को बांदे उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे पखांजुर भेज दिया है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस को घटना सूचना दे दी है और उसे कार्रवाई का इंतजार है।

(Visited 130 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT