सागर में बम मिलने से सनसनी

सागर के पद्माकर थाना इलाके के बड़तुआ गांव में दो बम मिलने से सनसनी फैल गई। बम की सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि इस इलाके में आर्मी की फायरिंग रेंज है। पुलिस के मुताबिक ये बम आर्मी के ही बम हैं जो फटने से रह गए हैं। आर्मी के अधिकारियों को बम मिलने की सूचना दी गई और उसके बाद बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आपको बता दें कि सागर के इन इलाकों में पहले भी कई बार आर्मी के बगैर फटे बम मिल चुके हैं।

(Visited 108 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT