जीत के बाद कांग्रेस विधायक ने निकाला जुलूस

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ग्यारसी लाल रावत ने चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के सभी मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान विजय रथ पर सवार होकर विधायक ग्यारसी लाल रावत उनके समर्थकों और कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं से मिले। लोगों ने जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया। और अंत में जुलूस किले के अंदर मैदान पर पहुँचा जहाँ एक आम सभा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

(Visited 581 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT