गुना में चोर की पिटाई

गुना जिले में अपराधों के बढ़ते ग्राफ परेशान आमजनता ने अब कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर लिया है। ताजा मामला राधौगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां एक साइकिल चोर को पब्लिक ने जमकर धुन डाला। बताया जा रहा है कि एक छोटा बच्चा साइकिल चला रहा था तभी बाइक पर सवार दो लोगों में से एक में बच्चे को थप्पड़ मारा और कि साइकिल लेकर भाग लिया । आस पड़ोस के लोगों ने पीछा करके उस युवक को पकड़ा और उसके पास से साइकिल भी बरामद हो गई। इसके बाद पब्लिक ने पुलिस को बुलाने के बजाय उसके साथ मार पीट शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक चोरी करने वाला युवक नाबालिग है। मारपीट के बाद जनता ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

(Visited 109 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT