फैक्ट्री बंद बेरोजगार हुए 10 हजार

सीमेंट उत्पादन के लिए मशहूर मैहर की बिरला सीमेंट फैक्ट्री के मजदूर हड़ताल पर हैं। मजदूरों की हड़ताल से फैक्ट्री का उत्पादन रुक गया है। उत्पादन रुकने की वजह से फैक्ट्री को रोजाना करोड़ों का घाटा हो रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब फैक्ट्री के मजदूर हड़ताल पर हैं लेकिन मजदूरों की हड़ताल के चलते फैक्ट्री का उत्पादन रूका है ऐसा पहली बार हुआ है। वहीं फैक्ट्री के मजदूरों का कहना है कि कई मजदूरों को एग्रीमेंट का हवाला देकर उनसे जबरदस्ती काम कराया जा रहा है। और दबंगई से स्थाई कर्मियों को ठेका दिया गया है जो मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। इसके अलावा भी मजदूरों की कई और मांगे हैं जिनको लेकर मजदूर हड़ताल पर हैं। जबकि फैक्ट्री के अधिकारियों से कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। और जिम्मेदार अफसर भी नहीं बता पा रहे हैं कि फैक्ट्री कब चालू होगी।

(Visited 35 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT