लेट पहुंचे कांग्रेसी, भाजपाइयों ने किया कमलनाथ का स्वागत

मुख्यमंत्री कमलनाथ समय की पाबंदी को लेकर कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों को कई बार चेतावनी दे चुके हैं लेकिन नेता मानने को तैयार ही नहीं हैं। शनिवार को भोपाल में नई फ्लाइट का उद्घाटन करने कमलनाथ समय से पांच मिनट पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए तब तक कांग्रेस के कोई नेता और पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे थे। विभाग के मंत्री पीसी शर्मा भी थोड़ी देर से एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसे में सीएम कमलनाथ का स्वागत भाजपा सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। इसके बाद कांग्रेस नेता और एयरपोर्ट के अधिकारी पहुंचे।

(Visited 39 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT