धू धू कर जला चलता ट्रक हाइवे में मची अफरा तफरी

इंदौर इच्छापुर मार्ग पर बलवाड़ा के पास चलते ट्रक में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। ट्रक में कपास भरा होने के कारण ट्रक धू धू कर जलने लगा। जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक का कहना है कि वह कपास की गठाने लेकर बुरहानपुर से इंदौर जा रहा था। पर तभी शार्ट सर्किट से ट्रक के इंजन में आग लग गई। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल की टीम ने स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT