कौन पोस्ट कर रहा है कमलनाथ की अश्लील फोटो

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की कहावत सतना के मैहर के चरितार्थ हुई है। यहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अश्लील फोटो शोसल मीडिया में लगातार पोस्ट की जा रही है। आपत्तिजनक और शर्मनाक तस्वीर के शोसल मीडिया में पोस्ट होने से मैहर के कांग्रेस नेता मनीष चतुर्वेदी आहत हैं। और उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मैहर थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। माना जा रहा है कि पहले प्रदेश में हार फिर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ऐसी करतूत को अंजाम दिलवा रहे है। फिलहाल मैहर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IT एक्ट तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

(Visited 94 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT