Exclusive : देखिए कहां आपस में भिड़े कांग्रेसी

कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी में गुटबाजी नहीं होने के लाख दावे कर लें लेकिन पार्टी की लगभग हर बैठक में गुटबाजी सामने आ ही जाती है। सांची में भी लोकसभा चुनाव की बैठक में कांग्रेसी आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। लोकसभा प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर जब बैठक ले रहे थे और उसमें स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान भी मौजूद थे तभी कार्यकर्ता आपस में लड़ने लगे। बड़े नेताओं के सामने ही जमकर गाली गलौज हुई और नेताओं को बीच बचाव करना पड़ा। इस दौरान महिला पदाधिकारी भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी नेताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई।

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT