क्यों बंद हुई कांग्रेस की वेबसाइट?

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने नारा दिया था वक्त है बदलाव का, अब यही नारा खुद पर भी आजमाया जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की वेबसाइट को फिलहाल बंद कर दिया गया है और बताया जा रहा है कि इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पीसीसी की वेबसाइट में कुछ नए फीचर जोड़े जा रहे हैं और इसको यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुरानी वेबसाइट काफी अरसे से अपडेट नहीं हुई थी और उसका लुक पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को पसंद नहीं था। कमलनाथ ने वेबसाइट को अपडेट करने और ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद फिलहाल पुरानी साइट को मेंटेनेंस के नाम पर बंद कर दिया गया है और अब नए कलेवर में रीलॉन्च करने की तैयारी है।

(Visited 69 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT