एनवीडीए के PS ने बड़वाह में किया पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण

एनवीडीए के प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल ने बड़वाह में नर्मदा मालवा गम्भीर लिंक और चौथे चरण की ओंकारेश्वर नहर परियोजना के पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्रवाल ने स्थानीय किसानों की समस्याओं को भी सुना। पीएस अग्रवाल ने बाद में नर्मदा शिप्रा लिंक परियोजना के पम्पिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियो से परियोजना और पम्प की कार्यप्रणाली के बारे पूछताछ की। पीएस पंकज अग्रवाल के साथ जेके सांवला नहर सम्भाग धामनोद,अधीक्षण यंत्री डीके खटके मंडल क्रमांक 11 खेड़ीघाट, मुख्य अभियंता एसआर चौहान निचली नर्मदा परियोजना इंदौर, एसके टंडन कार्यपालन यंत्री 32 बड़वाह भी मौजूद थे।

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT