बारिश ने किया किसानों का बेड़ा गर्क

छिंदवाड़ा में सक्रिय हुए मानसून के चलते पिछले 2 दिनों से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते शहर का वातावरण खुशनुमा हो गया है। और ठंड भी बढ़ गई है। पर इस बारिश ने क्षेत्र के किसानों की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं। इस बारिश से कृषि कुसमेली मंडी में खुले में रखे 3 हजार से अधिक मक्के के बोरे गीले हो गए हैं। इसके अलावा ओले गिरने से खेत में लगी गेहूं की फसल भी बैठ गई है। वहीं किसानों का कहना है कि गीला होने के कारण व्यापारी गेहूँ की कीमत कम देंगे जिससे उनको भारी नुकसान होगा।

(Visited 46 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT