कर्जमाफी में फर्जीवाड़े पर होगी कड़ी कार्रवाई

किसान कर्ज माफी में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सीएम कमलनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गौरतलब है कि कर्जमाफी की लिस्ट में उन किसानों के नाम भी शामिल किए जा रहे थे जिन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया है या कम कर्ज लिया है और उसको ज्यादा बताया जा रहा था। ऐसा करके सहकारी बैंकों और अन्य समितियों के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर घपला करने की जानकारी मिल रही थी। अब सीएम के निर्देश के बार प्रभारी मुख्य सचिव और कृषि विभाग के प्रमुख सचिव ने लेटर लिखकर मामले की जांच के लिए समिति गठित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT