विदिशा में शादी में हुई लाखों की चोरी, सीसीटीवी में दिखा नाबालिग चोर

विदिशा के पुरनपुरा क्षेत्र के आशीष मंगल वाटिका में एक शादी समारोह से लड़के पक्ष के परिजनों का एक सोने के जेवरात और नगदी से भरा बैग लेकर एक छोटा बच्चा फरार हो गया। बाल आरोपी के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गए हैं और पुलिस अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। फरियादी राकेश शर्मा के मुताबिक रात में शादी के दौरान उनकी पत्नी के पास ही बैग था और फोटो सेशन के दौरान वह बैग वह अपनी माता जी को दी गई और माताजी उस बैग को छोड़ कर किसी परिजन को विदा करने गेट तक गई थी इसी बीच दो-तीन लड़के जो गार्डन में ताक में घूम रहे थे उनमें से किसी अज्ञात लड़के ने वह बैग पार कर दिया। बैग में 35 से 36 तोला सोना आधा किलो चांदी दो लाख नगद और एक मोबाइल था। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध हो गए हैं सीएसपी भारत भूषण शर्मा के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हम अज्ञात चोर की तलाश कर रहे हैं और सिविल थाने में मामले को दर्ज कर लिया गया है।

(Visited 251 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT