MP के नए DGP वीके सिंह ने लिया चार्ज

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी वीके सिंह ने भोपाल पीएचक्यू में चार्ज ले लिया है। चार्ज लेने के बाद पहली बार पत्रकारों से चर्चा करते हुए डीजीपी वीके सिंह ने मध्यप्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अपनी रणनीति के बारे में जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अपराधों में कमी लाना और महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित महसूस करें ऐसा वातावरण बनाना उनकी प्राथमिकता है। डीजीपी ने कहा कि जुआ सट्टा, ड्रग्स जैसे सामाजिक अपराध आगे जाकर बड़े अपराध का कारण बनते हैं और उन पर शुरुआत से ही लगाम लगाना जरूरी है।

(Visited 181 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT