MP में अनिल जैन के हाथ होगी BJP के मिशन 2019 की कमान

MP बीजेपी में लोकसभा चुनाव तैयारी की कमान अब अनिल जैन को दी गई है। अनिल जैन अभी छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अनिल जैन प्रदेश में चुनाव तैयारियों को लेकर कोऑर्डिनेशन का काम करेंगे और सीधे शाह को रिपोर्ट करेंगे। सूत्रों का कहना है कि एमपी के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी अनिल जैन के अंडर में ही काम करेंगे। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय मे अनिल जैन ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इससे पहले बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के करीबी स्वतंत्र देव सिंह को MP का प्रभारी बनाकर भेजा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनिल जैन अब किस तरह मध्य प्रदेश में को-ऑर्डिनेट करते हैं।

(Visited 54 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT