भारत की विदेश मंत्री लापता? तलाश के लिए लगे पोस्टर

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही रायसेन जिले की राजनीति भी गरमाने लगी है। यहां के बेगमगंज में सांसद सुषमा स्वराज को गुमशुदा घोषित करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदिशा रायसेन संसदीय सीट से सांसद हैं लेकिन पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से सुषमा स्वराज ने यहां आना भी मुनासिब नहीं समझा है। जिसके बाद कांग्रेसियों को अब सुषमा स्वराज के गुमशुदा होने के पोस्टर लगाने का मौका मिल गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सुषमा स्वराज ने रायसेन जिले में रेल लाइन लाने का वादा किया था, मगर आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ है वही भाजपा बचाव की स्थिति में कह रही है कि वह हमारी नेता है और उन्होंने विकास के कई काम किए हैं। हालांकि सुषमा लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं और अब भाजपा यहां से किसी जिताऊ नेता की तलाश कर रही है।

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT