बड़वाह में नहर फूटने से फसलों को नुकसान

ओंकारेश्वर बांध परियोजना की मुख्य नहर फूटने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बडवाह के महेश्वर रोड स्थित औकारेश्वर परियोजना की मुख्य दायीं तट नहर फेज 1 फूट गई थी। जिससे खेतो में पानी चला गया। अचानक पानी आने से गेंहू और चने की फसल पानी मे समा गई। नहर फूटने के 2 घन्टे बाद भी अधिकारीयो के खतों में नही पहुचने से किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने फसलों की बर्बादी के लिए मुआवजे की मांग की है।

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT