पखांजुर पुलिस की नई पहल

पखांजुर में नक्सली भले ही अपनी कायराना हरकतों से बाज न आते हैं और आए दिन सुरक्षा बलों पर ही हमले करते रहते हैं। पर पुलिस अपने कर्तव्यों से यहाँ कभी नहीं चूकती है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को इरपनार क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम रखा। जिसके तहत पुलिस ने गांव के पुरुष और महिलाओं को रोजमर्रा के काम में उपयोग होने वाली चीजें बांटी। और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों को मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों के साथ-साथ सभी अधीनस्थ और जवानों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें लोगों का निशुल्क इलाज किया गया।

(Visited 92 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT