सेंधवा में जला शिवराज का पुतला

सेंधवा में विधायक ग्यारसी लाल रावत की अगुआई में ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा पर प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदसौर और सेंधवा में भाजपा नेताओं की हत्या में आरोपी भाजपा के नेता ही निकले लेकिन भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था और उसी का विरोध करते हुए उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का पुतला
जलाया है।

(Visited 85 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT