कुंभ पहुंचे दिग्विजय ने संगम स्नान के बाद बढ़ाई सियासी हलचल

प्रयागराज के कुम्भ मेले में पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी संगम में डुबकी लगायी। उनके साथ उनकी पत्नी अमृता भी साथ में थीं। दिग्गी राजा ने इस दौरान कम्प्यूटर बाबा समेत कई साधु संतों से भी मुलाकात की और द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम भी गए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भाजपा और विश्व हिंदू परिषद पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण मामले में सनातन धर्म के धर्म गुरु, चारों पीठ के शंकराचार्य ही फैसला लेंगे। उन्होंने राहुल और प्रियंका के भी कुंभ में आने का भी संभावना जतायी। वहीं दिग्विज सिंह के राम जन्मभूमि को विवादिज जमीन कहने पर पूर्व सीएम शिवराज ने निशाना साधा है। शिवराज ने कहा कि रामजन्मभूमि को विवादित कहना भी उसका अपमान है।

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT