सलकनपुर में हुई माघ मेले की शुरुआत

बुधनी विधानसभा के सलकनपुर में मंगलवार से माघ मेले की शुरुआत हुई। इस दौरान नायक बाबा को पूजन अर्चना कर ध्वज चढ़ाया गया और विधि विधान से पूजा अर्चना करके मेले की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री आरिफ अकील भी मौजूद रहे। हालांकि अकील पूजा में शामिल नहीं हुए और पीछे बैठे रहे और कांग्रेस पदाधिकारी देवकुमार पटेल ने पूजा की। माघ मेले की शुरुआत के बाद मंच से बोलते हुए आरिफ अकील ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा कि ये आश्चर्य की बात है कि 15 साल के शासन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर जैसे क्षेत्र को सरकारी लिस्ट में नहीं जोड़ पाए

(Visited 138 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT