MP में शुरु हुई ढोल मंजीरों की सियासत

मध्यप्रदेश में अब ढोल मंजीरों पर भी सियासत हो रही है। भाजपा की सरकार के समय पंचायतों को ढोल मंजीरों के लिए दी गई 25-25 हजार रुपए की रकम अब कांग्रेस सरकार ने वापस मांग ली है। कांग्रेस के मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि लगभग 58 करोड़ रुपयों की ये राशि हितग्राहियों तक नहीं पहुंची। लेकिन राशि वापस मांगने का मुद्दे पर अब भाजपा ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। पूर्व पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि ये राशि उपयोग नहीं हो पाने के कारण नहीं बल्कि कांग्रेस की फिजूलखर्जी के कारण मांगी जा रही है। भार्गव ने आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बंगले के रेनोवेशन पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं पंचायतों को दी गई 25 हजार रुपए की राशि वापस मांगी जा रही है।

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT