मांधाता में भट्टी लगाकर बन रही अवैध शराब

थाना मांधाता के अंतर्गत आने वाले ग्राम धावडिया में नाले में भट्टी लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बना रहे 4 आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। SP के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में प्लास्टिक के 10 ड्रम और बिना नंबर का दोपहिया वाहन सहित 250 लीटर कच्ची अवैध शराब,1 हजार लीटर लाहन और अन्य सामग्री जप्त की गई है। पकड़ाई गई अवैध शराब की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार की बताई जा रही है। इस कार्रवाई में मुकेश पिता सुरबलाल भील, राजू पिता साहिब भील, दिनेश पिता हब्बु भील पर अबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में टीआई जगदीश पाटीदार के साथ एसआई श्याम लाल ओछाने नानकराम वर्मा गजेन्द्र यादव गणपत चौहान सरीता जाट एवं कृपाराम परिहार सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

(Visited 102 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT