कुरवाई में कॉलोनाइजर का आतंक

कुरवाई में सर्वधर्म कॉलोनी में कॉलोनाइजर वैष्णो डेवलपर ने पटवारी से मिलीभगत राजस्व विभाग की जमीन पर प्लाट काटकर बेच दिए जिस पर लोगों ने मकान भी बना लिया लेकिन बाद में पार्षद की शिकायत के बाद लोगों को पता चला कि प्लाट सरकारी जमीन पर काटे गए हैं और यह जमीन राजस्व विभाग की है। ठगे गए लोगों ने जब इसकी शिकायत सभी संबंधित विभागों में की लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन इसके बाद कॉलोनाइजर ने लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया है जिससे प्लाट खरीदने वाले लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं कॉलोनाइजर ने नुकसान का हर्जाना भरने से भी साफ इंकार कर दिया है।

(Visited 93 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT