कांग्रेस और सीएम भूपेश मुर्दाबाद के नारे लगा रहे ये लोग भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। ये कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं से खासे नाराज हैं। इनकी नाराजगी की वजह है पीएम मोदी की फोटो पर जूतों की माला पहनाया जाना। दरअसल रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीएम मोदी की फोटो पर जूतों की माला पहनाई थी। जिस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के साथ किया गया यह कृत्य निंदनीय है और कांग्रेस को इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।