बुधनी में भी कमलनाथ सरकार ने किसानों को कर्जमुक्त कर दिया है। शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों के लिए कर्जमाफी समारोह रखा गया था। जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल भी शामिल हुए। राजकुमार पटेल ने किसानों को प्रमाण पत्र बांटे और फिर सभी किसानों को संबोधित किया। राजकुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत जय-जय कमलनाथ के नारे से की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राजकुमार ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से देश का आम आदमी परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए अब देश को भी बदलाव की जरूरत है।
वहीं उन्होंने राहुल गांधी को सरल और सहज स्वभाव का बताया उन्होंने कहा कि मनरेगा जब लागू की गई थी उस दौरान मजदूर कैसे काम करेंगे इसको जानने के लिए उन्होंने खुद तीन माह तक मजदूरी की है।