सनावद में बनेगा विवाद समाधान केन्द्र

तीर्थनगरी सनावद में विवादों के निपटारे के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र खोला जाएगा। जिसके लिए भवन निर्माण की शुरुआत शुक्रवार को भूमिपूजन के साथ हुई। इस केन्द्र में लोग अपनी समस्याओं का निपटारा करा सकेंगे। 47 लाख की लागत से बनने वाले इस भवन के भूमि पूजन के दौरान पाटिल ने कहा कि यहां के बार एसोसिएशन की समस्या के संबंध में भी प्रयास किए जाएंगे। बार के सदस्यों के लिए कक्ष और अन्य सुविधाओं की बात उच्च न्यायालय तक भिजवाई जाएगी। साथ ही आगामी सत्र में यहां तीन और न्यायालय बनाए जाएंगे। इस दौरान जिले के वकील और आम नागरिक मौजूद थे।

(Visited 74 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT