डबरा में ट्रैक्टर हुआ हादसे का शिकार

डबरा में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नोन नदी में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर डबरा से भितरवार जा रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और चालक सहित नदी में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही डबरा देहात से एसपी पुनीत गहलोत और नायब तहसीलदार सीताराम वर्मा सहित बंदना यादव मौके पर पहुंचे । और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश प्रजापति नाम का युवक ट्रैक्टर से अपने गांव जा रहा था। पर तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

(Visited 140 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT