कांग्रेस की कांग्रेस को सीख

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चार दिवसीय दौरे पर रविवार को मुंगावली पहुंचे….जहां उन्होंने पोलिंग एजेंटों की बैठक ली… वहीं इस दौरान सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके ग्वालियर संभाग के अशोकनगर व मुरैना जिले के कार्यकर्ताओं से सीख लेनी चाहिए….क्योंकि यह दो जिले ऐसे हैं जहां से भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है और खाता तक नहीं खुला है…

साथ ही ज्योतिरादित्य ने कहा कि में आपके परिवार का मुखिया हुं…. और आपके सुख दुख में हमेशा आप के साथ खड़ा रहा हुं।मेरा आप से कोई राजनेता का संबंध नहीं है। मुझे पता है आप ने 15 साल काफी संघर्ष किया है……

(Visited 42 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT